बिपाशा ने माना मेल कलाकारों से होती हैं फिल्मे सफल!
हालांकि इसी बीच क्वीन, मेरी कॉम, मर्दानी जैसी फिल्में भी हैं जिन्हें लेकर दर्शक काफी उत्सुकता दिखाते हैं लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं हो पातीं जितनी कि मेल कलाकारों पर आधारित फिल्में होती हैं। कंगना रनौत, विद्या बालन जैसी अभिनेत्रियां हालांकि इसके खिलाफ हैं और अपनी तरफ से पूरी कोशिश करती हैं कि अपनी फिल्मों, अपने किरदारों से इंडस्ट्री में फीमेल ओरियेंटेड फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पॉपुलर करने की कोशिश में हैं।
लेकिन इसी इंडस्ट्री की बेहतरीन, सेक्सी और हॉट अदाकारा बिपाशा बासु का मानना है कि बॉलीवुड में फिल्में हीरो के नाम पर बिकती हैं और हिट होती हैं। आज भी एक्ट्रेस चाहे जितनी भी पॉपुलर हो लेकिन अकेले वो फिल्म को हिट नहीं करा सकती। बिपाशा बासु ने हाल ही में अपनी फिल्म क्रियेचर 3डी के प्रमोशन के दौरान कहा कि बॉलीवुड में अभिनेता और अभिनेत्री के बीच मेहनताने में जो असमानता है वो कभी भी खत्म नहीं हो सकती।
कैटरीना कैफ अगर अकेले फिल्म करेंगी तो उनकी फिल्म को उतनी सफलता नहीं मिलेगी जितनी सलमान की फिल्म को मिलेगी। आज भी बॉलीवुड में अभिनेत्रियां अपने बलबूते पर फिल्में हिट नहीं करा सकतीं। खैर ये तो बिपाशा बासु का मानना है लेकिन जिस तरह से इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय में बदलाव देखने को मिले हैं उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि बिपाशा गलत भी साबित हो सकती हैं। खैर देखिये बिपाशा की इस सोच को बॉलीवुड की कोई एक्ट्रेस गलत साबित कर पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












