बिपाशा के पिता ने दी थी उन्हें पहली बिकनी!
कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। इस कहावत को कई बार लोग अच्छे रुप में लेते हैं तो कई बार लोग इसे कमेंट्स के रुप में भी लेते हैं। बिपाशा बासु के लिेए भी अगर हम इस कहावत का प्रयोग करें तो कुछ गलत नहीं होगा। बिपाशा बासु ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ पर्दे पर ही बिकनी पहनना नहीं अच्छा लगता बल्कि निजी जिंदगी में भी उन्हें बिकनी पहनना बेहद पसंद है। बल्कि उन्होंने तो पहली बार बिकनी मात्र 2 साल की उम्र में ही पहन ली थी और इस पहली बिकनी को देने वाले और कोई नहीं बल्कि उनके पिता थे। बिपाशा बासु ने ये भी कहा कि उन्हें बिकनी पहनकर बीच पर बैठना बेहद पसंद है।
बिपाशा बासु ने अपने करियर में अभी तक कई बोल्ड फिल्में की हैं। जिस्म से लेकर राज़ 2 तक में बिपाशा बासु ने कई अलग-अलग बोल्ड किरदार किये हैं। बिपाशा बासु को लोग एक गैर पारंपरिक एक्ट्रेस भी कहकर बुलाते हैं क्योंकि उन्होंने सभी फिल्मों में हॉट और सेक्सी सीन्स दिये हैं। बिकनी तो बिपाशा की पसंदीदा पोशाक लगती है क्योंकि जिस्म हो या फिर धूम सभी में बिपाशा ने बिकनी पहनकर कुछ सीन्स तो दिेय ही हैं। अब अपनी आने वाली फिल्म आत्मा 2 में बिपाशा ने एक बोल्ड किरदार किया है। हालांकि आत्मा 2 एक डरावनी फिल्म हे लेकिन इसमें भी बिपाशा बासु पर कुछ हॉट सीन्स फिल्माए गये हैं।
आत्मा के प्रमोशन के दौरान बिपाशा बासु ने कहा कि उन्हें बिकनी पहनकर सूरज की रौशनी में बीच पर बैठना बेहद पसंद है। बिपाशा बासु का ये भी कहना है कि उन्हें बिकनी पहनने में बहुत कंफरटेबल फील होता है। अब जाहिर है कि अगर 2 साल की उम्र से ही बिपाशा ने बिकनी पहननी शुरु कर दी थी तो भला उन्हें इसमें कंफरटेबल फील क्यों नहीं होगा। आत्मा 2 में बिपाशा बासु के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












