#MeToo: साजिद खान के खिलाफ खुलकर बाहर आईं बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता, कहा हमेशा से ऐसा था
साजिद खान के खिलाफ जिस तरह यौन शोषण के मामलों की बाढ़ आई है, उसने बॉलीवुड हीरोइनों को भी साजिद के खिलाफ बोलने की हिम्मत दे दी है। अब साजिद खान के खिलाफ, बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता खुलकर बाहर आ गई हैं। बिपाशा बसु ने कहा कि हमशकल्स के बाद मैंने कभी साजिद के साथ काम ना करने की कसम खाई थी।
बिपाशा ने कहा कि साजिद हमेशा से ही लीचड़ किस्म के चुटकुले सबके सामने मारता था। बिना ये देखे कि सामने कौन बैठा है। साथ ही बिपाशा बसु ने साफ किया कि महिलाओं के प्रति साजिद का व्यवहार कभी भी अच्छा नहीं रहा है।

बिपाशा का ये जवाब एक ट्वीट के लिए था। बिपाशा से किसी ने ट्वीट कर कहा कि अब वक्त हो चुका है कि आप भी साजिद के खिलाफ बोलें। तो बिपाशा ने जवाब में लिखा कि ये अच्छा है कि महिलाएं अपने साथ हुई आप बीती, लोगों के सामने रखी है। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।


Click it and Unblock the Notifications