बिपाशा टीवी पर ढ़ूढ़ेंगी टॉप मॉडल

बिपाशा बासु जो कि अपनी हॉट और बोल्ड फिल्मों और किरदारों को लेकर खासा चर्चित रही हैं अब टीवी पर भी अपना जादू बिखेरने के लिए आतुर हैं। बिपाशा बासु खुद भी एक मॉडल रह चुकी हैं और उनकी खूबसूरती के साथ उनका बिंदासपन लोगों को काफी भाता है। खबर के अनुसार बिपाशा बासु अमेरिकन नेक्स्ट टॉप मॉडल के इंडियन वर्जन को टीवी पर होस्ट करेंगी। बिपाशा बासु इस शो के दौरान सभी लोगों को जो कि मॉडलिंग की दुनिया में नाम बनाना चाहते हैं मॉडलिंग से जुड़े कुछ टिप्स देंगी और साथ ही उन्हें एक सफल मॉडल बनने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। बिपाशा बासु के इस नये कदम को लेकर उनके सभी फैन्स उत्साहित हैं।

बिपाशा बासु जब भी रैंप पर चलती हैं तो लाखों लोगों की आंखें रैप पर ही टिक कर रह जाती हैं। अब बिपाशा बासू अपनी इस खूबसूरती और इस टैलेंट को बाकी लोगों में भी बाटेंगी। बिपाशा बासु इस शो के दौरान सभी मॉडलिंग की दुनिया में आने वाले नये मॉडल्स की ट्रेनिंग का हिस्सा होंगी। बिपाशा बासु से पहले भी कई बड़े बॉलीवुड स्टार छोटे परदे का हिस्सा बन चुके हैं जिनमें से कुछ तो काफी हिट रहे लेकिन कुछ फ्लॉप हो गये। अब बिपाशा बासु की किस्मत छोटे परदे पर कैसी रहेगी ये तो उनकी फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

बिपाशा बासु अपनी इस नये इनिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। बिपाशा बासु को छोटे परदे पर देखने के लिए उनके फैन्स भी काफी उत्सुक हैं। इस शो की शूटिगं जल्द ही शुरु होगी। फिल्हाल इस शो के लिए ऑडीशन शुरु हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X