अकेलापन पसंद है मुझेः बिपाशा बसु
बॉलीवुड में जहां इस साल कई लोग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं वहीं बंगाली बाला बिपाशा बसु को अकेली रहना पसंद है। बिपाशा ने अपनी आने वाली फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स का संगीत जारी करने के दौरान कहा कि मैं अकेली हूं और मैं इसे इंजॉए कर रही हूं। जोड़ी ब्रेकर्स 24 फरवरी को प्रदर्शित होगी।
बिपाशा ने मॉडल और एक्टर जॉन अब्राहम के साथ आठ साल तक का काफी लंबा समय बिताया लेकिन पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया। तब से राणा दग्गुबति, शाहिद कपूर, जोश हर्टनेट जैसे अभिनेताओं के साथ उनका नाम जोड़ा गया। लेकिन आज बिप्स अकेले ही रह रही हैं।
अब बिप्स की फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स जल्द पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। अश्विन चौधरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधवन पहली बार बिपाशा के साथ पर्दे पर नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications