Bipasha Basu Video: बेटी के साथ सारा दिन खत्म नहीं होतीं बिपाशा बसु की बातें, पापा करण ने बना लिया ऐसा वीडियो

bipasha basu

Bipasha Basu Endless Talk With Daughter Devi: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपनी बेटी देवी की परवरिश पर फोकस कर रही हैं। मां बनने के बाद अब बिपाशा अपना पूरा समय सिर्फ और सिर्फ बेटी को ही दे रही हैं। अक्सर बिपाशा बेटी के साथ अपने अनमोल पलों की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने देवी के साथ अपना बेहद प्यारा वीडियो ड्रॉप किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए इस वीडियो में बिपाशा अपनी नन्ही सी जान के साथ खेलती और सूकून भरे पल बिताती दिखाई दे रही हैं। बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से देवी के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मां-बेटी को अंतहीन बात करते हुए देखा जा सकता है।

देवी और बिपाशा के इन अनमोल पलों को देवी के पापा करण सिंह ग्रोवर ने कैप्चर किया है। वीडियो में बिपाशा को बेटी के साथ मस्ती करते हुए और फनी फेस बनाते हुए भी देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, "मेरी देवी के साथ कभी ना खत्म होने वाली बातें। पापा @iamksgofficial द्वारा कैद किए गए अनमोल क्षण।"

कुछ दिन पहले करण और बिपाशा ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से कुछ झलकियां पोस्ट की थीं, जिनमें देवी अपनी मां के कंधे पर सोते हुए प्यारी लग रही थीं। वहीं, क्ले कास्टिंग आर्टिस्ट भावना जसरा को देवी के हाथों और पैरों की छाप लेते हुए देखा गया था। अंत में, हमें देवी के हाथों और पैरों की कास्टिंग की भी झलक मिली थीं, जो गोल्डन कलर से पेंट किए गए थे। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इससे पहले, जब देवी तीन महीने की हो गई थीं, तब बिपाशा बसु ने अपनी नन्ही मुंचकिन के साथ एक मनमोहक तस्वीर पोस्ट की थी। मोनोक्रोम फोटो में बिपाशा अपनी बच्ची को सीने से लगाए हुए मुस्कुराती हुई दिख रही थीं। दूसरी ओर, देवी अपनी मां की गोद में शांति से सोती हुई नजर आ रही थीं। देवी के 3 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X