काफी मिलनसार अभिनेता हैं इमरान खानः बिपाशा

बॉलीवुड की एक्ट्रेस बिपाशा बसु आजकल फिल्म राज 3 में इमरान हाशमी के साथ काम कर रही हैं। बिप्स का कहना है कि कि इमरान अद्भुत और मिलनसार अभिनेता हैं। वैसे ये बाला इससे पहले आर माधवन की भी तारीफ कर चुकी हैं।

बिपाशा ने ट्विटर पर लिखा, इमरान अद्भुत अभिनेता और मिलनसार सह कलाकार हैं। हर क्रिया की एक प्रभावी प्रतिक्रिया होती है। मैं हमारे काम से बहुत खुश हूं। राज 3 में जैक्लीन फर्नाडीज ने भी अभिनय किया है।

महेश और मुकेश भट्ट के विशेष फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण हुआ है। बिपाशा नौ साल बाद इस बैनर के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने 2003 में इस बैनर की जिस्म में अभिनय किया था।

इस फिल्म के साथ बिप्स अपनी फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स के लिए भी प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में इनके साथ पहली बार आर माधवन भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X