बिपाशा संग कुछ मीठा हो जाए

दरअसल बिपाशा बसु आजकल अपनी हॉलीवुड फिल्म 'सिंगूलेरिटी' की शूटिंग के लिए लंदन गई हुई हैं और आजकल अपनी एक्सरसाइज को किनारे कर लंदन में अपने सारे पसंदीदा खाने को खा रही हैं। हाल ही में बिपाशा ने ट्वीटर पर लिखा "लंदन में रहना बहुत ही खतरनाक है। यहां की मिठाइयां बहुत ही स्वादिष्ट हैं।"
"शूटिंग पर होने के बावजूद मैं पूरी तरह हॉलीडे के मूड में हूं। सोहो में यमी चॉकोबार के साथ घूम रही हूं। यहां का मौसम और यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं।"
बिपाशा अपनी बॉलीवुड दोस्त सोनम कपूर के साथ भी लगातार चैट पर लंदन के मौसम और अपनी स्वीट डायट को लेकर बातचीत करती रहती हैं। सोनम भी अपनी दोस्त के मीठा खाने को लेकर बहुत खुश हैं और साथ ही बिपाशा को ये भी लिखा कि उनका फीगर इतना अच्छा है कि चाहें तो पूरा दिन मीठा खा सकती हैं।
सोनम के इस जवाब पर बिपाशा ने कहा "बस कुछ दिन और फिर वापस इंडिया आकर सारा फैट जिम में जाकर कम करुंगी।"
बिपाशा ने यह स्वीकार किया कि उन्हें मीठा बहुत पसंद है और लंदन में रहना उनके लिए बहुत मुश्किल है क्योंकि यहां का मीठा बहुत स्वादिष्ट है। ज्ञात हो कि बिपाशा जो कि पिछले कुछ दिनों से अपनी फिटनेश डीवीडी की शूटिंग में व्यस्त थीं अपनी रिहर्सल्स को लेकर बहुत पंक्चुअल हैं और दिन में 7-8 घंटे लगातार शूटिंग करती हैं और उसके बाद अपनी एक्सरसाइज भी करती हैं। अपनी डीवीडी की शूट खत्म करने के बाद वो अबु दाबी एक ईवेंट के लिए निकल गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications