कभी प्यार था, इकरार था, आज बिपाशा पूछ रही हैं..कौन जॉन अब्राहम!
एक्ट्रेस बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के हॉट कपल में से एक था। हालांकि, दोनों के रिश्तों में कुछ दिक्कतें आईं और दोनों ने अपनी जिंदगी की राहें बदल ली। आज बिपाशा और जॉन दोनों ही अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।
बहरहाल, अब लगता है कि बिपाशा अपनी जिंदगी में कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गई हैं। इतना कि उन्हें पीछे का बहुत कुछ याद ही नहीं रहा। जी हां, बिपाशा जॉन को अनदेखा, अनसुना कर दें, यह तो समझ आता है। लेकिन अगर बिपाशा जॉन का नाम ही भूल जाएं तो उसे क्या कहेंगे? यह बिपाशा का गुस्सा है या दर्द, लेकिन अब वो जॉन अब्राहम को पहचानने से भी मना कर रही हैं।
बिपाशा ने अपनी फिल्म 'अलोन' के प्रोमोशनल इवेंट में कुछ ऐसा ही कहा है। दरअसल, बिपाशा से बॉलीवुड एक्टरों को हॉटनेस के आधार पर रेट करने को कहा गया था। जहां बिपाशा ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि सब हैरान रह गए।
बिपाशा ने अनिल कपूर को 10 में 7 नंबर दिए, अमिताभ को 10 में 10, ऋतिक को 10 में से 10, जबकि जब जॉन अब्राहम की बात आई तो बिपाशा ने उन्हें पहचानने से भी इंकार कर दिया। बिपाशा ने पूछा, कौन, हू जॉन??
बहरहाल, लगता है बिपाशा बसु अब दोबारा अपनी उन पुरानी हसीन यादों को वापस जेहन में नहीं लाना चाहती है। या करण सिंह ग्रोवर से बढ़ती नजदीकियां भी इस मेमोरी लौस का कारण हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
