प्यार में धोखा खायीं बिपाशा ने की शादी से तौबा

जिसका जोरदार खंडन करने वाली बिपाशा बसु ने कहा कि उनके पास इस समय शादी जैसा बड़ा फैसला लेने की हिम्मत नहीं है। वो अभी अपने आप को संभालने में जुटी हुई हैं इसलिए वो जिंदगी के इतने बड़े फैसले के बारे में सोच भी नहीं सकती है।
ये बातें खुद बिल्लो रानी ने ने सोशल नेटवर्किग वेबसाइट ट्विटर पर लिखी हैं, उन्होंने आगे अपनी बात साफ करते हुए कहा है कि अपनी शादी की सम्भावित खबरों को मैंने पढ़ा है। उन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
आपको बता दें कि अफवाह यह उड़ी थी कि बिपाशा फिल्म दम मारो दम के अपने सह अभिनेता राणा के साथ डेटिंग कर रही हैं और दोनों शादी करने की योजना बना रहे हैं। वैसे भी प्रेम में चोट खाया इंसान हर कदम फूंक-फूंक कर रखता है इसलिए बिपाशा की बातों पर यकीन किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











