किसने कहा कि प्यार में अनलकी हूं- बिपाशा बासु
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सेक्सी, हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बासु की जिंदगी के हर एक पहलू के बारे में दुनिया जानती है। उनके अफेयर्स, उनके ब्वॉयफ्रेंड्स को लेकर तरह तरह की सुर्खियां बन चुकी हैं। लोगों को ये लगता है कि बिपाशा को अपनी जिदंगी में सच्चा प्यार नहीं मिला जिसकी वजह से वो आज भी तन्हा व सिंगल हैं। लेकिन बिपाशा बासु का कुछ और ही सोचना है। बिपाशा का मानना है कि सिर्फ शादी करने से ही प्यार साबित नहीं किया जाता।
"शादी एक खूबसूरत रिश्ता है, ये एक संस्था है और मुझे इसपर पूरा विश्वास है। लेकिन मेरा मानना है कि जब आपको अपना वो इंसान मिलेगा जो आपके लिये बनाया गया है जिससे मिलकर आपको यकीन आ जाएगा कि आप अपनी पूरी जिंदगी एक दूसरे के साथ गुजार सकते हो तो ही आपको शादी करनी चाहिए। बाकी लोगों के आने जाने से जिंदगी खत्म नहीं होती। क्योंकि जिदंगी बहुत खूबसूरत है और इसे सिर्फ किसी एक रिश्ते के खत्म होने से या किसी एक शख्स के जाने से नहीं खत्म समझना चाहिए।"
बिपाशा ने कहा "प्यार के मामले में अनलकी नहीं हूं जो लोग ऐसा सोचते हैं वो गलत सोचते हैं। ये जिंदगी है और इसमें तरह तरह के अनुभव होते हैं। ये आम बात है। मैं शादी जरुर करुंगी लेकिन उस वक्त जब मुझे यकीन हो जाएगा कि ये शख्स मेरे लिये बनाया गया है।"
बिपाशा बासु ने ये भी कहा "अगर आप अपने चारों तरफ नज़र घुमाएंगे तो पाएंगे कि लोग शादी के बाद भी खुश नहीं हैं, संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि वो गलत शख्स के साथ हैं उनका फैसला गलत है। इसलिए मैं अगर शादी करुंगी तो तभी करुंगी जब मुझे मेरा सही पार्टनर मिलेगा।"


Click it and Unblock the Notifications
