पति संग डिनर जाने के लिए जब बेटी को छोड़ना पड़ा घर, तो बिपाशा बसु हुई परेशान

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कल रात डिनर डेट के लिए जिसकी वजह से उनको अपनी बेटी को घर पर ही छोड़ना पड़ा था। इस तरह से बेटी को घर पर छोड़ना एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया क्योंकि कहीं ना कहीं उनको लगा यह सही नहीं है, इस बात को एक्ट्रेस ने खुद ही बताया।
गौरतलब है कि बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर जब से माता-पिता बने हैं। वह अपनी लाडली को एक पल के लिए भी नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि बिपाशा और करण नवंबर 2022 में माता-पिता बने थे, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी बेटी देवी के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
हाल ही में, पहली बार दोनों ने अपनी बेटी देवी को घर पर छोड़कर घर के बाहर कदम रखा। व्हाइट फ्लोरल डिटेलिंग वाली शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में बिपाशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, करण ऑल-ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे। इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे एक वीडियो में हम बिपाशा को मां के रूप में गिल्टी फील करने के बारे में बात करते हुए देख सकते हैं।
मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेन ने कहा, "अरे उसे छोड़ के आना पड़ा। बहुत गिल्टी हो रही है फर्स्ट टाइम निकली हूं। वैलेंटाइन डे के लिए सब बोले कि जाना चाहिए, थोड़ा एक-दूसरे के लिए भी वक्त निकालो।"
वैलेंटाइन डे पर बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद इसे घर में भी सेलिब्रेट किया। दोनों ने एक जॉइंट पोस्ट में सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है।
गौरतलब है दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहते हैं और आए दिन कुछ ना कुछ साझा करते रहते हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी आती है, वहीं अपनी बेटी के साथ एक्ट्रेस को काफी खुश देखा जाता हैं।


Click it and Unblock the Notifications