मल्लिका के बाद अब बिपाशा का जलवा
बिपाशा बासु के घर का पता कुछ दिनों के लिए बदल गया है. फिलहाल वे जे.डबल्यू. मेरिअट में रह रही हैं. ऐसा नहीं है कि जॉन ने बिपाशा को घर से निकाल दिया है बल्कि वो अपनी मर्जी से उस होटल में रह रही हैं. कारण है उनकी पैसा वसूली. बिपाशा को उस होटल से 20 लाख रुपये लेने हैं, और इसी रकम को वसूलने के लिए वो 31 दिसम्बर तक उसी होटल में रहेंगी.
आपको याद हो की पिछले साल 31 दिसम्बर को मल्लिका शेरावत ने भी उसी होटल में अश्लील डांस किया था जिसकी बाद में उन्हें कीमत भी नहीं मिली थी. इस साल बिपाशा भी उसी होटल में डांस करने वाली हैं लेकिन उनके कपड़े अश्लील होंगे या नहीं ये तो उनके ड्रेस डिज़ाइनर रॉकी.एस से ही पता चलेगा.
रॉकी से इस बारे में जब हमने बात की तो उन्होंने अपने आप को व्यस्त बताकर टाल दिया. प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस डांस के बिपाशा को 90 लाख रुपये मिलेंगे. 70 लाख रुपये तो मिल चुके हैं और बाकि के 20 लाख वसूलने के लिए बिपाशा ने अपना डेरा वहीं जमा रखा है.
होटल में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को इस बात की बेहद खुशी है की बिपाशा से मिलने जॉन का वहाँ आना जाना लगा रहता है.
इसीलिए तो कहते हैं, 'कोई काहू में मगन, कोई काहू में मगन'.


Click it and Unblock the Notifications