..................... Bipasha Basu congratulated husband Karan Singh Grover on his birthday in a unique way - Hindi Filmibeat

बिपाशा बसु ने पति Karan Singh Grover के जन्मदिन अनोखे अंदाज में दी बधाई, साझा की बेटी की फोटो

karan

Karan Singh Grover: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर अपना जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में एक्ट्रेस ने बड़े ही शानदार अंदाज में पति को जन्मदिन की बधाई दी है। खास मौके पर एक्ट्रेस ने पति के साथ साथ बेटी की भी तस्वीर साझा की है।

गौरतलब है कि, स्टार कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद कपल ने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया था। कपल अपनी बेटी को लेकर कुछ ना कुछ फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, बैसे अक्सर ही बेटी और पिता का प्यार भी बिपाशा सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। इस वक्त अपनी बेटी के साथ खूबसूरत से पल बिता रही हैं एक्ट्रेस।

जब आज यानी 23 फरवरी 2023 को करण का बर्थडे है। इस खास मौके पर बिपाशा ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। बिपाशा ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटी देवी और करण के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे सबकुछ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह दिन मेरे लिए हर साल का सबसे खास दिन है। मैंने आपके प्यार को पाने के लिए कुछ अच्छा किया होगा। हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं। सबसे अच्छे पति और अब सबसे अच्छे पिता बनने के लिए धन्यवाद।"

बैसे हमेशा ही दोनों को एक दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते हुए और खूबसूरत खूबसूरत सी फोटोज साझा करते हुए देखा जाता है। दोनों काफी रोमाटिंक कपल हैं, जब से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी हुई है, तब से ये अपने प्यार को हैशटैग मंकी लव कहते हैं।

दोनों के काम को लेकर बात करें तो बैसे तो बिपाशा बसु ने कई सारी फिल्मों में काम किया हैं परंत अभी लंबे वक्त से उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देना शुरु कर दिया है। वहीं करण सिंह ग्रोवर की बात करें तो तो करण निर्माता सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगे, जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर हैं।

Read more about: bipasha basu karan singh grover
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X