बिपाशा ने पूरे किये दस साल

अपनी फिटनेस और डांसिंग स्टाइल को लेकर बिपाशा ने हमेशा लोकप्रियता बटोरी है। बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्रियों में भी उनकी गिनती होती है। बिपाशा ने साथ ही साथ कई बांग्ला फिल्मों में भी काम किया। शुरुआती दौर में बिपाशा जब संघर्ष कर रही थीं तो वह मुंबई के सांताक्रूज इलाके के कलिना में रहती थी। फिर धीरे धीरे उन्होंने खुद अपने लिये मुकाम बनाया।
अपने दस साल पूरे होने पर बिपाशा कहती हैं कि उन्हें पता ही नहीं चला और उन्होंने दस साल पूरे भी कर लिये। मैंने हर समय अपने आपको बेहतर बनाने की कोशिश की है, इन दस सालों में मैंने जितना भी काम किया है। उससे मैं खुश हूं। हर साल बहुत अच्छा रहा। मेरी फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है। मुझे लगता है कि लोग मुझे राज, जिस्म, धूम 3, लम्हा और कॉरपोरेट जैसी फिल्मों के लिए हमेशा याद रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











