OMg! बिपाशा बसु की वजह से टूट रही है करण-जेनिफर की शादी
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की नजदीकियां इस दिनों बॉलीवुड गलियारों में सूर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें, ये दोनों फिल्म 'अलोन' में साथ दिखने वाले हैं। लेकिन फिल्म के शूटिंग के अलावा भी दोनों को बाहर एक साथ काफी स्पॉट किया जाता है।
ताजा खबरों की मानें तो, सोमवार की रात दोनों जुहू के एक रेस्त्रां से बाहर आते दिखे, हालांकि दोनों साथ नहीं थे। गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले ही जेनिफर विंगेट ने करण के साथ अपने रिश्ते में दरार आने की बात पर मोहर लगाई थी। वहीं, दूसरी तरफ बिपाशा और हरमन बावेजा के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं।
पिछले दिनों ही, हरमन और बिपाशा का एक साझा बयान आया था कि, अब वो एक-दूसरे से अलग वक्त बिता रहे हैं और उन्होंने उन खबरों का भी खंडन किया था कि हरमन एक विदेशी मॉडल से इश्क चलते बिपाशा को धोखा दे रहे हैं।
बहरहाल, बिपाशा अपना समय कई दोस्तों के साथ बिता रही हैं लेकिन करण के साथ उनके रिश्ते पर प्रश्न उठना शुरू हो चुका है। इनका हर पल साथ होना इन अफवाहों को हवा दे रहा है कि दोनों महज दोस्त नहीं हैं। हो सकता है कि, दोनों अपने-अपने ब्रेक-अप के बाद करीब आ रहे हैं या एक दूसरे का दर्द बांट रहे हों। या इस नजदीकी को हम फिल्म के लिए पब्लिसिटी स्टंट भी मान सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












