Bipasha Basu bold pregnancy photoshoot: प्रेगनेंसी में बोल्ड अवतार में वापस लौटीं बिपाशा बसु, बेबी बंप की Pics

Bipasha Basu bold pregnancy photoshoot: एक्ट्रेस बिपाशा बसु आजकल अपनी प्रेगनेंसी का समय इंजॉय कर रही हैं और इस बीच बिपाशा बसु [Bipasha Basu] अपने बोल्ड अवतार में वापस लौट चुकी हैं। बिपाशा बसु ने हाल ही में एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है जहां वो अपना बेबी बंप दिखाती नज़र आ रही हैं।
हालांकि, दिलचस्प ये है कि काफी समय बाद बिपाशा बसु को उनके बोल्ड अवतार के लिए ट्रोल नहीं किया गया है। कुछ महीनों पहले भी बिपाशा ने अपना प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट एक फोटोशूट के साथ किया था और तब उन्हें उनकी तस्वीरों के लिए काफी ट्रोल किया गया था।
गौरतलब है कि बिपाशा बसु की प्रेगनेंसी को लेकर काफी समय से अफवाहें उड़ रही थीं और आखिरकार, बिपाशा बसु ने अपने और करण सिंह ग्रोवर की तस्वीरों के साथ कुछ महीनों पहले अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया था। इसके बाद बिपाशा बसु की गोदभराई और बेबी शावर की तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुईं।
बिपाशा बसु काफी समय से काम से काफी दूर हैं। वैसे तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन इधर कुछ महीनों से वो सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव थीं जिसके बाद से ही उनकी प्रेगनेंसी के कयास लगाए जा रहे थे। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक दूसरे को प्यार से बंदर यानि कि Monkey बुलाते हैं। उन्होंने अपने बेबी शावर की टैगलाईन भी यही रखी थी कि एक छोटे से बंदर का इंतज़ार है।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात, 2015 में हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर हुई। इस दौरान, दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए और दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। इसके बाद से ही बिपाशा बसु ने परदे से दूरी बना ली। हालांकि, 2020 में बिपाशा बसु Dangerous नाम की एक वेब सीरीज़ में नज़र आई थीं जो उनका डिजिटल डेब्यू भी था। बात करें करण सिंह ग्रोवर की तो वो आखिरी बार फिल्म हेट स्टोरी 3 का हिस्सा थे।
लेकिन करण सिंह ग्रोवर ने 2020 में टीवी पर वापसी की थी एकता कपूर के शो 'कसौटी ज़िंदगी की' में। इस शो में वो ऋषभ बजाज की भूमिका निभाते दिखे। दिलचस्प ये है कि करण सिंह ग्रोवर, इससे पहले भी 'कसौटी ज़िंदगी की' का हिस्सा थे जहां वो स्नेहा के पति के किरदार में थे। उस समय स्नेहा का किरदार जेनिफर विंगेट ने निभाया जो करण सिंह ग्रोवर की पत्नी भी रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications













