कॉर्पोरेट के बाद फिर बिपाशा आर्ट फिल्म में
एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब जीत चुकी बिपाशा बसु अगर आर्ट फिल्मों का हिस्सा बनने की तमन्ना रखना चाहें तो आपको आश्चर्य होगा. हैं ना. हमें भी हुआ था जब हमनें यह सुना कि वे संजय गुप्ता की व्हाइट फिदर आर्ट हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'पंख" में बतौर बिपाशा बसु अभिनय कर रही हैं. इस फिल्म में वह हीरो मेरिडोना रिबेलो की प्रेरणा बनी है जो ड्रग्स के चंगुल में फंस जाता है और बिपाशा उसे इन सबसे उबारने में मदद करती है.
इस फिल्म के सिलसिले में जब हमनें संजय गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया “बिपाशा ने मुझसे कहा था कि वह कुछ ऐसा किरदार निभाना चाहती है जो उसके निभाए गए ग्लैमरस किरदार से अलग हो. जब मैंने उसे इस फिल्म की कहानी सुनाई तो वे सहर्ष इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गई.“
इस फिल्म के लिए बिपाशा काफी उत्साहित हैं. वैसे इस फिल्म से पहले बिपाशा मधुर भंडारकर की 'कॉर्पोरेट" में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं. यह फिल्म भी आर्ट फिल्मों की तर्ज़ पर बनाई गई थी.
फिल्म 'पंख" के अलावा इस आर्ट हाउस में 'द ग्रेट इंडियन बटरफ्लाय" का भी निर्माण किया गया है जो काफी फिल्म फेस्टिवल में सराही जा चुकी है. इस फिल्म के निर्देशक सार्थक दासगुप्ता है. इसके मुख्य कलाकार हैं आमिर बशीर, संध्या मृदुल, कोयल पुरी तथा बैरी जॉन.
खूबसूरत, कांटे, ज़िंदा, तथा दस कहानियां जैसी फिल्मों के निर्माता संजय गुप्ता द्वारा किया गया यह प्रयास आर्ट फिल्मों को प्रोत्साहन देने की कडी में काफी सराहनीय कदम है. संजय का मानना है कि इसके बैनर तले बनी फिल्में इन दोनों फिल्मों की तरह न सिर्फ सामाजिक विषयों पर आधारित होंगे बल्कि लोगों का मनोरंजन भी करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications