Bipasha Basu Daughter- सामने आई बिपाशा और करण की बेटी की पहली तस्वीर, बेहद क्यूट पोस्ट!

Recommended Video
बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की झोली में इस साल एक सबसे बड़ी खुशी आई थी और वो कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी है। दोनों सितारों ने काफी धूमधाम से अपनी बेटी का स्वागत किया था और लगातार लोग उनको लेकर बधाई दे रहे थे। फैंस का कहना था कि वो खुशकिस्मत हैं कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। तब से लेकर आज तक यूजर्स उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स करते हुए बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर से मांग कर रहे थे कि वो अपनी बेटी की झलक सबके साथ साझा करें।
अब दोनों ने अपने फैंस की बात सुन ली है और पहली तस्वीर साझा कर दी है। जैसे ही तस्वीर सामने आई ये तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि करण और बिपाशा ने इस तस्वीर में बेटी का चेहरा एक हार्ट इमोजी से बंद कर दिया है।
इस कैप्शन में उन्होने 'स्वीट बेबी एंजेल बनाने की रेसिपी' साझा की। फोटो में बिपाशा और उनके पति-अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं।
ये सनसेट के दौरान की तस्वीर है और काफी सुंदर है। बिपाशा ने लिखा, "एक प्यारी बेबी एंजेल बनाने की हमारी रेसिपी, 1 आपका चौथाई कप, 2 मेरा चौथाई कप, 3 माँ का आशीर्वाद और 4 प्यार का आधा कप, 5 जादू, 6 मसाला: स्वाद के अनुसार मीठापन और स्वादिष्टता।'' उनका ये प्यारा सा पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।
वर्कफ्रंट पर बिपाशा बासु काफी जल्दी कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं और करण सिंह ग्रोवर भी काम कर रहे हैँ। हालांकि दोनों सितारे काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन काफी जल्दी कुछ बड़े ऐलान होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications











