बिपाशा बसु ने रखी Baby Shower की पार्टी, करण सिंह ग्रोवर के साथ कर रही हैं छोटे बंदर का इंतज़ार
बिपाशा बसु प्रेगनेंट हैं इस बात की अफवाह काफी समय से उड़ रही थी और पिछले ही महीने बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पर इसका एलान अपने प्रेगनेंसी फोटोशूट के साथ किया था। अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने मिलकर एक बेबी शावर पार्टी रखी। इस पार्टी में मीडिया को भी निमंत्रण मिला और होने वाले मम्मी पापा ने मीडिया के साथ केक भी काटा।
बिपाशा बसु ने इस बेबी शावर के लिए बेबी पिंक रंग का प्यारा सा आउटफिट पहना और करण सिंह ग्रोवर हमेशा की तरह फॉर्मल अंदाज़ में दिखाई दिए। इस दौरान, पार्टी के बैनर ने सबका ध्यान खींचा।

पार्टी की सजावट में जो बैनर लगा था, उस पर लिखा था - एक छोटा सा बंदर, आने वाला है। उसका इंतज़ार है। गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक दूसरे को प्यार से Monkey (बंदर) बुलाते हैं। और अब यही प्यारा सा संबोधन उनके आने वाले नन्हें मेहमान को भी मिल चुका है।

प्यारा सा कपल
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की ये पार्टी बेहद खास मेहमानों के लिए थी। गौरतलब है कि बिपाशा और करण, एक दूसरे से फिल्म अलोन के सेट पर मिले थे और इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उससे पहले करण सिंह ग्रोवर, जेनिफर विंगेट के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए थे।

कई बार उड़ चुकी हैं अफवाहें
बिपाशा बसु के प्रेगनेंट होने की अफवाहें कई बार उड़ चुकी हैं। एक बार तो इनका खंडन करते हुए बिपाशा बसु ने साफ कहा था कि बढ़े हुए वज़न का मतलब हमेशा प्रेगनेंसी ही नहीं होता है। गौरतलब है कि बिपाशा बसु काफी समय से कैमरों से दूर हैं।

नन्हें बंदर का इंतज़ार
बिपाशा और करण ने अपनी प्रेगनेंसी का एलान एक शानदार फोटोशूट के साथ किया था। हालांकि, इस फोटोशूट के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। कहा गया कि जहां बॉलीवुड हीरोइनें प्रेगनेंसी और बेबी बंप के नाम पर बोल्ड होने लगती हैं वहीं दक्षिण की हीरोइनें ये एलान पूरे पारंपरिक तरीकों से पारंपरिक परिधानों में करती हैं।

हो चुकी है गोदभराई
बेबी शावर से पहले, बिपाशा बसु की गोद भराई हो चुकी है। इस फंक्शन को बिपाशा के घर पर ही किया था जहां उनके करीबी रिश्तेदारों ने सारी रस्में पूरी की थीं। ये सारी रस्में पूरी तरह से पारंपरिक बंगाली तरीकों से हुई थीं।

बंगाली भोजन खाती दिखीं
बिपाशा ने अपनी गोद भराई का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जहां वो विधिवत बंगाली थाली खाती दिखाई दीं। बिपाशा को हाथ से खाता देख फैन्स ने उनके ज़मीन और संस्कारों से जुड़े रहने की तारीफ भी की थी।

2016 में शादी
गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए अपनी प्यारी सी दुनिया की झलक फैन्स को देते रहते हैं। दोनों ही बॉलीवुड के सबसे फिट कपल में से एक माने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











