..................... Bipasha Basu and Karan Singh Grover daughter Devi Annaprashan ceremony video went viral - Hindi Filmibeat

बिपाशा बसु ने बेटी देवी को बनारसी साड़ी पहना मनाई अन्नप्राशन की रस्म, फैन्स ने बरसाया प्यार

Bipasha Basu and Karan Singh Grover daughter Devi Annaprashan

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी की अन्नप्राशन यानी की राइस फीडिंग की सेरेमनी रखी गई थी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आया कि बिपाशा और करण की बेटी देवी ने रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह बेहद ही क्यूट नजर आ रहे हैं। बता दें कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बिपाशा और करण में पूरे पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के साथ अपनी बेटी की राइस फीडिंग की रस्म करवाई है।

वीडियो में रेड बनारसी साड़ी पहने नजर आई देवी

बिपाशा बसु की बेटी देवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है और फैंस भी जमकर इस पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। जिसमें देवी ने बेहद ही प्यारी बनारस की साड़ी पहनी हुई है जो कि रेड कलर की है। उसमें वह काफी ज्यादा क्यूट और प्यारी नजर आ रही है। देवी इस वीडियो में सिर पर मुकुट और पैरों में पायल पहने हुए नजर आए।

देवी को फैंस और सेलेब्स से मिला भरपूर प्यार

इस बेहद ही खूबसूरत वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा है कि देवी मुखेभात। बता दें कि बिपाशा बसु ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ही शेयर किया है। जो कि तेजी से पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के फैंस तो इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा ही रहे हैं और इसी के साथ-साथ सेलेब्स ने भी बिपाशा की बेटी देवी को खूब आशीर्वाद और प्यार दिया है।

शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने करण और बिपाशा

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह अपनी शादी के 6 साल के बाद माता-पिता बने। दोनों ने 2015 में आई 'अलोन' में साथ में काम किया था। जिसके बाद में वह एक दूसरे को डेट करने लग गए थे और 2016 में दोनों ने शादी रचा ली थी। लेकिन अब शादी के 6 साल के बाद 2022 में बिपाशा ने एक बेटी को जन्म दिया। शादी के बाद बिपाशा को काफी वक्त से फिल्मों में देखा भी नहीं गया है। लेकिन अगर हम कर्म की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें 'फाइटर' और '3 देव' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा।

Read more about: bipasha basu karan singh grover
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X