बेटी को गोद में लिये घर पहुंचे बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, पैपराजी को दिये पोज, देंखे PHOTOS

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को मंगलवार को अपनी बेटी देवी के जन्म के बाद अपने घर वापस आते देखा गया। बॉलीवुड के इन नए पेरेन्ट्स को मंगलवार सुबह मुंबई में उनके घर के बाहर पपराज़ी द्वारा क्लिक किया गया। बता दें, बिपाशा ने 12 नवंबर को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। अब वो अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच चुकी हैं।
घर के बाहर क्लिक की गई तस्वीरों में देख सकते हैं कि बिपाशा ने देवी को गोद में उठाया हुआ है, जो गुलाबी कंबल में लिपटी हुई है। जैसे ही बिपाशा अपनी कार से बाहर निकलीं, करण भी उनके साथ आए और दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। शॉर्ट्स और एक टी-शर्ट पहने हुए करण ने एक बैग भी उठाया हुआ था। करण- बिपाशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। कपल ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी। बता दें, करण- बिपाशा साल 2015 की फिल्म अलोन के सेट पर मिले थे और एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, अगले साल शादी के बंधन में बंध गए।
शादी के छह साल बाद बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। उनकी प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें भी काफी वायरल रही थीं। बहरहाल, अब फैंस को बिपाशा की बेटी का चेहरा रिवील करने का इंतजार है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर भी लक्ष्मी का आगमन हुआ है। लेकिन फिलहाल उन्होंने अपनी बेटी का नाम रिवील नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications












