बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने ऐसे मनाई बिजॉय दशमी, तस्वीरें देखकर आप भी मुस्कुरा देंगे
बंगालियों के लिए दुर्गा पूजा का उत्सव कितना मायने रखता है ये तो आप सभी जानते हैं। इस साल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दुर्गोत्सव मनाते दिखे। बिपाशा अपने पूरे परिवार के साथ सिंदूर खेला मनाती दिखीं।
इन तस्वीरों में बिपाशा और करण, दशमी के दिन खेले जाने वाले सिंदूर खेला खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। देखिए बिपाशा और करण की ये बेहद प्यारी तस्वीरें -
गौरतलब है कि बिपाशा और करण का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जहां करण उल्टे हाथ से बिपाशा को सिंदूर लगाते दिखाई दे रहे हैं। जिसके तुरंत बाद कोई उनका हाथ सीधा करता है।
View this post on InstagramA post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
सिंदूर खेला, बंगाली त्योहार है जो दशमी के दिन, दुर्गा मां की विदाई के पहले खेला जाता है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में शादी कर ली थी।
तब ही से दोनों की बेहद प्यारी तस्वीरें फैन्स का दिल जीत लेती हैं। शादी से कुछ समय पहले तक बिपाशा बसु जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में थीं वहीं करण सिंह ग्रोवर जेनिफर विंगेट के साथ।


Click it and Unblock the Notifications











