Bipasha Basu और करण सिंह ग्रोवर के घर आई नन्ही परी, अभिनेत्री ने Baby Girl को दिया जन्म!

Recommended Video
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर से अब एक अच्छी खबर आ रही है और पता चला है कि दोनों एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बने हैं। जी हां, जैसे ही ये खबर सामने आई है उनके फैंस लगातार उनको बधाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी और इसके बाद ये कपल अक्सर साथ में नजर आता रहा है।
बिपाशा इस वक्त काफी खुश हैं और करण सिंह ग्रोवर उनका ध्यान रख रहे हैं। हालांकि बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने अभी तक किसी तरह का पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं किया है लेकिन ये काफी जल्दी सामने आ सकता है।
कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने एक प्रेगनेंसी फोटोशूट करवाया था जो कि चर्चा में रहा था। बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर अपने बच्चे को लेकर अक्सर मीडिया से बात करते थे और लगातार सुर्खियों में रहते थे।
हालांकि उनके फैंस अब चाहते हैं कि वो बेटी की शक्ल देखें। कुछ दिन पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट भी एक बच्ची की मां बनीं थीं और उनके फैंस भी बधाइयां दे रहे हैँ। फिल्म स्टार्स के घर पर लक्ष्मी आ रहीं हैं और उनका पूरा परिवार खुश है।
अब देखना ये है कि बिपाशा और करण सोशल मीडिया पर कब पोस्ट करते हैं और इस बात का ऐलान करते हैं। लेकिन इतना तो तय है कि आज दोनों के लिए काफी बड़ा दिन है और अपनी पारी की नई शुरुआत करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











