बिपाशा बोल्ड बनीं क्योंकि उन्हें विकल्प नहीं मिले!
बॉलीवुड की हॉट बंगाली बाला बिपाशा बासु ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें लोग कहते हैं कि वो गैर पारंपारिक हैं क्योंकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही बोल्ड और हॉट किरदारों के साथ की थी। जिस्म, राज, कॉरपोरेट जैसी फिल्मों से बिपाशा बासु ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से बिपाशा की इमेज बॉलीवुड की एक बोल्ड एक्ट्रेस की हो गयी। बिपाशा को रोल भी इसी तरह के मिलने लगे और फिर बिपाशा की देखा देखी बॉलीवुड में सेक्सी और हॉट दिखने का चलन भी शुरु हो गया। अब एक बार फिर से बिपाशा बासु नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ एक बोल्ड किरदार में नज़र आने वाली हैं फिल्म आत्मा में।
बिपाशा बासु ने अपने करियर की शुरुआत के बारे में बताते हुए कहा "मैं 18 साल की थी जब मैंने अपना करियर शुरु किया और मैं मॉडलिंग से बोर हो चुकी थी। बोरियत की वजह से मैंने पहली फिल्म की थी जिसको लेकर मेरी बहुत आलोचना हुई। कई लोगों ने कहा कि मैं ज्यादा ही गैर पारंपरिक हूं लेकिन मैंने इसका बुरा नहीं माना। मैं फिल्में करती गयी जो मेरे सामने आती गयी। करियर की शुरुआत में आपके पास विकल्प नहीं होते। जो भी मिलता है लेना पड़ता है। मैंने हमेशा गैर पारंपरिक किरदार किये हैं।"
बिपाशा बासु के इस स्टेटमेंट को सुनकर यही लगता है कि बिपाशा बासु को शायद इस बात का दुख है कि उन्हें शुरुआत में अच्छे किरदार नहीं मिले। अगर बिपाशा बासु को इस तरह के बोल्ड किरदार नहीं मिलते तो शायद आज बिपाशा बोल्ड एक्ट्रेस नहीं होतीं। लेकिन क्या तब बिपाशा को इतनी कामयाबी मिलती जितनी आज उन्हें अपने बोल्ड किरदारों की वजह से मिली है। खैर बिपाशा के दिमाग में आज ऐसे ख्याल क्यों आए ये तो बिपाशा बासु को ही पता होगा लेकिन ये तो है कि बिपाशा बासु की कामयाबी के पीछे उनका ये बोल्ड अवतार ही है।


Click it and Unblock the Notifications
