'क्रीचर' में सेक्सी प्लेयर बनी हैं बिपाशा

बॉलीवुड की बिल्लो रानी कभी बीड़ी सुलगाती हैं तो कभी आत्मा बनकर लोगों को डराती हैं लेकिन इस बार वह लोगों के सामने प्लेयर के रूप में नजर आने वाली हैं। जी हां प्लेयर, जो कि काफी सेक्सी होगी। 'क्रीचर' फिल्म की कहानी के बारे में खुलासा ना करते हुए बिपाशा ने बस इतना बोला कि उन्हें इस फिल्म के लिए अपना बढ़ा वजन घटाना है, जो कि फिल्म आत्मा के लिेए बढ़ा लिया था।

चूंकि फिल्म की कहानी एक खिलाड़ी की है तो इसलिए मुझे गठिला शरीर दिखाना है इसलिए मैं व्यायाम करने में जुट गयी हूं। आईएनएस के मुताबिक बिपाशा ने कहा है कि उन्होंने सिंगापुर से व्यायाम प्रशिक्षण वाली 'टीआरएक्स रिप' मशीन खरीदी हैं जिसकी सहायता से वह अपना वजन कम करने में लगी हैं। 'क्रीचर' फिल्म का निर्माण विक्रम भट्ट कर रहे हैं। यह भी एक हॉरर मूवी है।

मालूम हो कि नियमित दिनचर्या और खान-पान में नियंत्रण रखने वाली बिपाशा के लिए यह मुश्किल काम नहीं हैं। हाल ही में बिपाशा ने खुलासा किया था कि वह चावल बहुत पसंद करती हैं लेकिन वह अपनी फिटनेस की वजह से उसे रोज नहीं खाती हैं। इसलिए वह अपन जन्मदिन पर चावल की बनी हुई चीजें और चावल खाती हैं। क्योंकि वह जानती हैं कि एक दिन खा लेने से सेहत पर फर्क नहीं पड़ता है।

बिपाशा लोगों को सलाह देती हैं कि लोगों को चीनी का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए, जबकि जहां तक हो सके चीनी की जगह हनी का प्रयोग करना चाहिए। बिल्डिंग में जब तक संभव हो लिफ्ट की जगह सीढियों का प्रयोग करना चाहिए जिससे कि इंसान की फिटनेस बनी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X