बिपाशा को पसंद आए बंगाली कलाकार
ग्ला फिल्म 'शोब चरित्रो काल्पोनिक' में सशक्त अभिनय के लिए अभिनेत्री बिपाशा बसु की इन दिनों हर जगह तारीफ हो रही है वहीं बिपाशा फिल्म के अन्य कलाकारों की प्रशंसा करना नहीं भूल रही हैं।
बिपाशा ने कहा, "फिल्म में मेरे सह कलाकार प्रोसेनजीत और जिशू सेनगुप्ता ने कमाल का अभिनय किया है। प्रोसेनजीत वरिष्ठ अभिनेता हैं और एक अच्छे इंसान भी। शूटिंग के दौरान उन्होंने मेरी काफी सहायता की। खासकर कुछ दृश्यों की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे असहज होने नहीं दिया।"
जीशू की तारीफ में बिपाशा ने कहा, "जीशू लोगों को खूब हंसाते थे। हमने खूब मस्ती की।" फिल्म 'शोब चरित्रो काल्पोनिक' का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक रितुपर्णो घोष ने किया है। यह फिल्म गत 28 अगस्त को प्रदर्शित हुई थी।
जिशू सेनगुप्ता प्रोसेनजीत बिपाशा बसु रितुपर्णो घोष शोब चरित्रो काल्पोनिक bengali bipasha basu jishu sengupta prosenjit rituparna ghosh shob charitro kalponik


Click it and Unblock the Notifications