बिपाशा बसु पहुंची हॉस्पिटल, ठीक होकर करेंगी पार्टी
लीलावती के डॉक्टर सुधीर डगाओंकर के अनुसार "उन्हें कल हल्के बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें कुछ समय के लिए ऑबसर्वेशन में रखा गया लेकिन अभी वो बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।" बिपाशा ने अपने फैन्स को ट्विटर के जरिये भी अपनी तबियत के ठीक होने की खबर दी है और कहा है " जो लोग मेरी तबियत को लेकर चिंता कर रहे हैं उन्हें मैं बताना चाहती हूं कि मैं अब ठीक हूं और पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं। मुझे वायरल फीवर हुआ था।"
बिपाशा ने ये भी कहा है कि अपनी फिल्म राज़ 3 की सफलता की पार्टी भी वो करेंगी लेकिन बिल्कुल ठीक हो जाने के बाद। उन्होंने कहा "राज़ 3 सुपरहिट हुई। आप सभी को फिल्म को इतना अच्छा रिस्पांस देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं जल्द ही अपने घर वापस लौटकर अपनी फिल्म की सफलता की पार्टी करुंगी।"
पिछले कुछ दिनों से बिपाशा अपनी जिंदगी से जुड़े कई बहुत ही निजी पहलुओं पर खुलकर बोला। साथ ही अपने एक्स बॉयफ्रैंड जॉन अब्राहम को काफी मिस भी किया। बिपाशा ने कबूल किया कि वो अभी तक अपने और जॉन के रिश्ते को भुला नहीं पाई हैं। और उन्होंने ये भी कहा कि इस रिश्ते के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है।


Click it and Unblock the Notifications












