पर्दे पर मधुबाला-मीना कुमारी बनना चाहती हैं सोनाक्षी
दंबग से लेकर लुटेरा तक पहुंची सोनाक्षी ने यह तो साबित कर ही दिया कि अभिनय क्षमता उनके खून में ही हैं। वह बेहतरीन अभिनेत्री बन सकती हैं। इसलिए सोनाक्षी ने कहा कि
वह अब आत्माकथा पर आधारित फिल्म करना चाहती हैं।
बुधवार को जहांगीर आर्ट गैलरी में 26 वर्षीया ने सोनाक्षी ने कहा, "फिलहाल मैं आत्मकथा पर आधारित कोई फिल्म नहीं कर रही हूं, लेकिन अगर मौका मिले तो मैं एक अभिनेत्री का अभिनय करना पसंद करूंगी। फिर चाहे वह मधुबाला हो या मीना कुमारी। यह कोई ऐसा शख्स होना चाहिए जिसका बेहद शानदार करियर रहा हो।"
'दबंग' और 'राउडी राठौड़' सरीखी सफल फिल्में दे चुकीं सोनाक्षी फिलहाल 'एक्शन जैक्सन' और 'तेवर' की शूटिंग कर रही हैं। वह 'अनजान' भी कर रही हैं। यह उनकी पहली तमिल फिल्म है।
इससे पहले भी सोनाक्षी ने कहा था कि वह पर्दे पर मीना-रेखा जी जैसे चरित्र को जीना चाहती हैं। फिलहाल इन दिनों सोनाक्षी का क्रेज काफी है औऱ बॉलीवुड में आत्मकथाओं पर फिल्म बनाना हमेशा से नफे का सौदा रहा है, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि सोनाक्षी की यह इच्छा जल्द ही पूरी हो जायेगी।
PICS: सोनाक्षी सिन्हा की हसीन तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications
