सलमान खान की मदद के बाद 'रानू मंडल' पर बनेगी बायोपिक, बड़ी खबर आयी सामने !
रेलने स्टेशन पर गाना गाने से लेकर रानू मंडल ने रफ्तार से नहीं बल्कि देर से बॅालीवुड की तरफ अपने कदम बढ़ाए हैं। इसकी वजह उनका टैलेंट है। जिसे सोशल मीडिया ने वायरल कर दिया। अब उन पर एक बड़ी बायोपिक बनने जा रही है। जी हां, ये मौका उन्हें हिमेश और सलमान के नाम के साथ खुद के टैंलेट के वजह से मिल रहा है। हिमेश रेशमिया ने रानू को अपनी फिल्म में एक सांग गाने का मौका दिया।
इसके बाद खबर है कि रानू जल्द एक भोजपुरी फिल्म में भी सांग गाने जा रही हैं। सलमान खान भी रानू का गाना सुन चुके हैं। मुमकिन है कि वह भविष्य में अपनी किसी फिल्म में रानू को गाने का अवसर दे सकते हैं। हालांंकि इस मामले में अभी कोई तय जानकारी नहीं आयी है। लेकिन इतना तो तय है कि रानू जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की बंगाली भाषा वेबसाइट अनुसार रानू मंडल की बायोपिक लोकप्रिय निर्देशक ऋषिकेश मंडल बनायेंगे। वह इस फिल्म का निर्माण- निर्देशन करेंगे। रानू इस बायोपिक में खुद गाना गायेंगी। इसकी शूटिंग इसी साल सितंबर में शुरू होगी।
मशहूर बंगाली सिंगर सिद्धार्थ रॅाय ने इस खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में सांग गाने का प्रस्ताव उन्हें मिला है। ज्ञात हो कि सोशल मीडिया के कई ऐसे टैलेंट है जो कि वायरल खबरों से निकलकर स्टार बन जाते हैं। रानू से पहले ऐसे कई लोग हैं जो कि सोशल मीडिया के स्टार बन चुके हैं। यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications