शुरू हुई एक और बायोपिक की तैयारी - द अनटोल्ड वाजपेयी - अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी
बॉलीवुड में इस समय बायोपिक फिल्मों का प्रचलन आ चुका है और रोज़ किसी ना किसी की कहानी परदे पर उतारी जा रही है और अब समय है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की बायोपिक का। बाजपेयी जी पर लिखी एक किताब - द अनटोल्ड वाजपेयी के राइट्स अमाष फिल्म्स के शिव शंकर और ज़ीशान ने खरीद लिए हैं।
अब उल्लेख एनपी की लिखी इस किताब पर फिल्म बनने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि लंबी बीमारी के बाद 2018 में अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन हो गया। उन्हें भारत के सबसे प्यारे प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में काफी ऊपर रखा जाता है और उनकी लीडरशिप को राजनीति से परे कहा जाता था।



Click it and Unblock the Notifications











