बिंगो खिलाएंगे अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन जल्द ही छोटे पर पर्दे पर दिखने वाले हैं. वो हिंदी मंनोरंजन टीवी चैनल 'कलर्स' पर गेम शो के मेज़बान के रुप में दिखेंगे.
'नेशनल बिंगो नाइट' नाम के इस शो में अभिषेक बच्चन के पहले मेहमान होंगे उनके पिता अमिताभ बच्चन.
बिंगो एक नंबर गेम है जो विदेशों में काफ़ी कामयाब रहा है. इसे 'हाउज़ी' के नाम से भी जाना जाता है.
अभिषेक बच्चन ने कहा है कि उन्हें उनके पिता ने इस शो पर आने वाले मेहमानों से ठीक से पेश आने के अलावा कहा है, ‘मज़े करो’.
अमिताभ बच्चन ने 90 के दशक में टीवी पर एक बेहद क़ामयाब क्विज़ शो की मेज़बानी की थी. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ नाम के इस शो ने टीवी की दुनिया में तहलका मचा दिया था.
अभिषेक बच्चन ने टीवी पर आने के फ़ैसले का कारण बताते हुए कहा, “मैं अरसे से कुछ ऐसा करना चाहता था जिसमें दर्शक भी प्रतिभागी हों. मैं कुछ गंभीर तो बिल्कुल नहीं करना चाहता था. मुझे इस शो की ये बात पसंद है कि पहली बार इसमें घर बैठे दर्शक भी हिस्सा ले पाएंगे.”
नेशनल बिंगो नाइट 23 जनवरी से शुरु हो रहा है और ये कार्यक्रम हर शनिवार रात नौ बजे ‘कलर्स’ पर दिखेगा.
अमिताभ बच्चन से शुरु होकर इस कार्यक्रम में शाहरुख़ ख़ान, करन जौहर, दीपिका पादुकोण, फ़रहान अख़्तर, अरशद वारसी, विद्या बालन, सोनाली बेंद्रे, बिंदु दारा सिंह जैसे सितारे देखे जा सकेंगे.


Click it and Unblock the Notifications