विंदू दारा सिंह बने बिग बॉस-3 के विजेता

बिग बॉस के अंतिम दिन पूनम ढिल्लों के बाहर आने के बाद पूर्व मिस्टर इंडिया प्रवेश राणा और विंदू बिग बॉस के घर में अकेले बचे। सबसे पहले दोनों को घर से बाहर निकाला कर मंच पर लाया गया। उसके बाद जनता के वोटों के आधार पर परिणाम घोषित किए गए। बिग बॉस के घर में बेबाक व निडरता के साथ रहने वाले विंदू को शेवरले क्रूज का भी दी गई। पूनम ढिल्लो बिग बॉस की सेकेंड रनरअप रहीं।
84 दिन की इस प्रतियोगिता में 13 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। बिग बॉस तृतीय ग्रांड फिनाले में प्रतियोगी राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी आइटम प्रस्तुत किया वहीं कोरियोग्राफर बख्तियार ईरानी ने रॉक डांस से मंच हिला दिया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों ने भी बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन कलर्स टेलीविजन बिग बॉस 3 रिएलिटी शो विंदू दारा सिंह big boss 3 reality show vindu dara singh


Click it and Unblock the Notifications