'बिंदू जीत सकते हैं बिग बॉस 3'

वह अपने आप में एक किरदार हैं। आप उनसे प्रेम कर सकते हैं, उनसे घृणा कर सकते हैं लेकिन आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।" 'बिग बॉस' के विजेता की घोषणा 26 दिसम्बर को होगी। विजेता को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
बख्तियार 'नच बलिए' और 'हंस बलिए' रियलिटी कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले चुके हैं।वह कहते हैं कि उन्हें 'बिग बॉस' के घर में रहने वाली अदिति गोवित्रीकर का व्यवहार पसंद आया था।"अदिति 'बिग बॉस' के घर में जिस तरह से रहती थीं और वह जिस तरह से खुद को प्रस्तुत करती थीं वह तरीका मुझे बहुत अच्छा लगता था। वह सभी का सम्मान करती थीं।"
उन्होंने कहा, "वह मुश्किल से ही कभी रोई होंगी। उन्होंने एक सच्ची मित्र की तरह व्यवहार किया। जब तनाज बाहर हुई, तो मैंने देखा था कि वह कितनी परेशान थीं। मुझे उनके साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिला और मैंने जाना कि वह एक बहुत अच्छी दोस्त हो सकती हैं।"
बख्तियार शो के अंतिम दौर में पहुंचे प्रतियोगियों में से एक थे। अब केवल तीन प्रतियोगी प्रवेश राणा, पूनम ढिल्लन और विंदु दारा सिंह ही घर में रह गए हैं। बख्तियार ने सोमवार को घर छोड़ा था जबकि अदिति शुक्रवार को ही बाहर आ गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











