बिन बुलाये बाराती में दो आयटम

By Priya Srivastava

Bin Bulaye Baarati has two items numbers
आयटम सांग के लिए जानी जानेवाली मल्लिका शेरावत का एक आयटम सांग मुन्नी भी मानी और शीला भी मानी, शालू के ठुमके की दुनिया दीवानी बेहद चर्चा में है। यह गीत उनकी नयी फिल्म बिन बुलाये बाराती में दर्शकों को देखने को मिलेगा। इसी फिल्म में टीवी की दुनिया की हसीन मल्लिका श्वेता तिवारी का ही गीत क्ला दिल का अचार डालोगे भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

इस गीत में श्वेता तिवारी के साथ आफताब शिवदसानी, राजपाल यादव, विजय राज और संजय मिश्रा भी कमाल के ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। फिल्म 17 जून को रिलीज हो रही है। जाहिर है कि एक फिल्म में दो आयटम सांग को लेकर आइटम गर्ल में जरूर ठन गयी होगी। हां और यह सच भी है कि मल्लिका और श्वेता पूरी तरह से इन बातों को लेकर परेशान है कि आखिर उनमें से कौन बाजी मारनेवाली है।

हालांकि श्वेता ने कहा है कि वे स्वयं इस गीत को आयटम सांग कतई नहीं मानती। जबकि मल्लिका ने फिल्म में सिर्फ आयटम सांग ही किया है। मजे की बात यह भी है कि पहले दोनों गीत मल्लिका पर ही फिल्माये जाने थे। निर्माता धनराज जेठानी की इस फिल्म में आफताब शिवदसानी, प्रियंका कोठारी, ओमपुरी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, गुलशन ग्रोवर, विजय राज, संजय मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X