Coldplay कॉन्सर्ट बना बेवफाई का स्टिंग ऑपरेशन, पत्नी ने ही रचाया था प्यार का जाल? अरबपति पति फंसा!

Coldplay Concert Scandal: दुनिया भर में अपने म्यूजिक से दिलों को जीतने वाले Coldplay के हालिया कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया। एक रोमांटिक माहौल वाला कॉन्सर्ट अचानक बेवफाई के पर्दाफाश का अड्डा बन गया।
लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने मंच से कुछ ऐसा इशारा किया जिससे एक अरबपति कपल की सच्चाई जगजाहिर हो गई। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि ये कोई महज संयोग नहीं था बल्कि एक पत्नी की पहले से प्लान की गई साजिश का हिस्सा हो सकती है। कहा जा रहा है कि एस्ट्रोनोमर के एक्स CEO की पत्नी ने तीन जाल फैलाए थे।
जाल नंबर 1: Coldplay कॉन्सर्ट बना 'Live Trap'
पत्नी को पहले ही शक हो गया था कि उसका पति किसी और महिला के साथ रिलेशन में है। लेकिन उसने चुपचाप एक ऐसी स्क्रिप्ट तैयार की जो किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं। उसे जब पता चला कि उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ Coldplay कॉन्सर्ट में जा रहा है, तो उसने सीधे बैंड से संपर्क किया। नतीजा? क्रिस मार्टिन ने स्टेज से उनके रिश्ते की ओर इशारा कर पूरी दुनिया के सामने पोल खोल दीं।
जाल नंबर 2: आसपास बैठी महिला निकली जासूस!
जिस महिला को कपल के पास बैठे देखा गया, असल में वो एक खास मिशन पर थी। वह एक पुरुषों से जुड़ी कंपनी की एम्प्लॉई थी, जिसे पत्नी ने कॉन्सर्ट में सबूत इकट्ठा करने के लिए तैनात किया था। यही नहीं, उसी महिला की सिफारिश पर कपल को इस कॉन्सर्ट की VIP सीट्स मिली थीं।
जाल नंबर 3: वायरल की लहर में डूबा रिश्ता
घटना के कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर इस कपल की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गईं। हर जगह उनकी बेवफाई की चर्चा होने लगी। पत्नी का तीसरा जाल यही था-पब्लिक शेमिंग। अब इस पूरी घटना से पति की सोशल इमेज और बिजनेस दोनों खतरे में हैं।
अरबों की संपत्ति दांव पर
रिपोर्ट्स की मानें तो उस व्यक्ति की नेट वर्थ करीब 1 बिलियन डॉलर है और अब जब पत्नी के पास सबूतों की लंबी फेहरिस्त है, तलाक की स्थिति में उसे मोटा मुआवजा मिलने की पूरी संभावना है। इस घटना ने साफ कर दिया है कि अब बेवफाई छिपती नहीं, बल्कि वायरल होती है।


Click it and Unblock the Notifications











