..................... Billi Billi Song Teaser- सलमान खान के नए लुक पर फिदा हुए फैंस Billi Billi Song Teaser- Salman Khan's fans loves Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan song teaser! - Hindi Filmibeat

Billi Billi Song Teaser- सलमान खान के नए लुक पर फिदा हुए फैंस, बोले- भाईजान की झलक सबसे अलग

kisi ka bhai kisi ki jaan

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का धमाकेदार गाना बिल्ली बिल्ली का टीजर रिलीज हो गया है और इसके सामने आते ही धमाका हो गया है। सलमान खान के फैंस इस गाने को देखने के बाद कमाल का रिएक्शन दे रहे हैं और मेगास्टार का लुक लोगों को हैरान कर रहा है।

सलमान खान ने बीते दिन एक वीडियो पोस्ट करते हुए ऐलान किया था कि बिल्ली बिल्ली का टीजर आज 12 बजे रिलीज होना है। किसी का भाई किसी की जान का ये दूसरा गाना है।

बता दें, फिल्म का 'बिल्ली बिल्ली' एक अपबीट डांस नंबर है, जिसे दिग्गज गायक सुखबीर ने गाया और कंपोज किया हैं, जिन्हें सौदा खरा खरा और इश्क तेरा तड़पावे जैसे चार्टबस्टर्स के लिए जाना जाता है। टीजर में सलमान खान और पूजा हेगड़े के बीच की शानदार केमिस्ट्री का वादा किया गया है, जिसमें कुछ हुक स्टेप्स जानी मास्टर द्वारा कोरियोग्राफ किए गए हैं।

नैयो लगदा में लंबे बालों के लुक के बाद बिल्ली बिल्ली में सफेद शर्ट और ब्लैक जैकेट के साथ क्लीनशेव लुक और स्लीक हेयरकट में सलमान फुल स्वैग में दिख रहे हैं। इस गाने में 300 से अधिक बैकग्राउंड डांसर हैं और यह स्क्रीन पर संस्कृति और रोमांस को सेलिब्रेट करता है।

ऐसे में एक्शन से भरपूर टीज़र और एक रोमांटिक नंबर के बाद किसी का भाई किसी की जान का ये नया सॉंग बिल्ली बिल्ली, दर्शकों को कुछ अलग देने का वादा करता है। बीते सोमवार इस गाने का ऑडियो लॉन्च किया गयास था और आज गाने के टीजर से पर्दा उठाया गया है।

लेकिन इस बीच पिछले 2 दिनों में सोशल मीडिया पर फैन्स और सिने प्रेमियों को ट्रैक पर चर्चा करते हुए देखा गया है। नेटिजन्स वास्तव में अपने सुपरस्टार एक्टर के अपकमिंग गाने को देखने के लिए काफी उत्साहित है।

ऐसे में हम बस इतना ही कह सकते है कि गाने के हुक स्टेप के साथ सलमान खान स्टाइल सेलिब्रेशन करने के लिए अब आप भी तैयार हो जाइए क्योंकि बिल्ली बिल्ली 2 मार्च रिलीज होने वाला है, जिसका संगीत सुखबीर ने दिया हैं और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।

बता दें, इसके पहले रिलीज हुए फिल्म के रोमांटिक गाने नैयो लगता को पिछले 18 दिनों में काफी प्यार मिला है। ये गाना यूट्यूब और कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। यह गाना इंस्टाग्राम पर सबसे तेजी से 2 मिलियन रील तक पहुंचने वाला हिंदी फिल्म गीत भी बन गया है। और अब बारी है फिल्म के दूसरे गाने बिल्ली बिल्ली के धमाल मचाने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X