..................... Bill Gates wish to meet Aamir Khan and learn dance - Hindi Filmibeat

आमिर से कौन नहीं मिलना चाहेगा

आमिर खान जो कि बॉलीवुड के चहेते एक्टर हैं और साथ ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी से मिलने को यूं तो देश भर के लोग बेताब रहते हैं लेकिन सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि अब तो आमिर खान के विदेशों में भी फैन हैं और वो भी आम पब्लिक नहीं बल्कि जाने माने सेलिब्रिटीज। आमिर खान के फैन क्लब में एक और सदस्य की एंट्री हुई है और वो भी बिल गेट्स की। बिल गेट्स आमिर खान से मिलकर सिर्फ उनसे कुछ डिसकशन नहीं करना चाहते बल्कि वो आमिर खान से डांस के कुछ स्टेप्स भी सीखना चाहते हैं।

आमिर खान वैसे भी अपने शो सत्यमेव जयते की वजह से काफी सुर्खियों में रहे हैं। इस शो ने उनकी पॉपुलैरिटी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहुंचा दी है। आमिर के फैन्स तो पहले से ही उनपर फिदा थे लेकिन अब तो विदेशी सेलिब्रिटीज भी आमिर को परफैक्शनिस्ट मानने लगे हैं तभी तो महत्वपूर्ण मसलों पर आमिर की राय लेने को बेताब हैं। बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि बिल एंड मिलेंडा गेट्स फाउंडेशन की चैरिटेबल इंस्टीट्यूट भारत में फैल चुके कुछ नये टीकों पर रिसर्च कर रही है और वो चाहते हैं कि आमिर खान जो की यूनिसेफ के ब्रांड अम्बेसडर रह चुके हैं से मिलकर इस विषय पर चर्चा करें।

बिल गेट्स ने साथ ही ये भी लिखा है कि वो आमिर खान के साथ मिलकर उनसे कुछ डांसिंग मूव्स भी सीखना चाहते हैं और साथ ही आमिर खान के फेमस शो सत्यमेव जयते को भी देखना चाहते हैं। इस खबर को सुनने के बाद से ही आमिर खान के फैन्स बहुत खुश हैं।

आइये जानते हैं आमिर के फैन्स का इसबारे में क्या कहना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X