आमिर के फैन हुए बिल गेट्स

आमिर खान जिनके देस भर में करोड़ों चाहने वाले हैं और जिन्हें लोग प्यार से मिस्टर परफैक्शनिस्ट भी कहते हैं आजकल बिल गेट्स को भी भा गये हैं। आमिर खान के पिछले साल टेलीकास्ट हुए रियैलिटी टीवी शो सत्यतमेव जयते को भी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों ने बेहद पसंद किया। सत्यमेव जयते के जरिये आमिर खान ने भारत देश के कोने कोने में पनपने वाली कुरितियों को लोगों के सामने लाया साथ ही देश में लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भी उन्होंने आवज उठाई। बिल गेट्स का कहना है कि वो आमिर खान के शो सत्यमेव जयते के बारे में बहुत कुछ सुना है और वो चाहते हैं कि आमिर खान से मिलकर वो कुछ सीरियस टॉपिक्स पर उनकी राय ले।

बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि बिल एंड मिलंडा गेट्स फाउँडेशन की चैरिटेबल इंस्टीट्यूट भारत में काफी फैल चुके रोगों के लिए नये टीकों पर अनुसंधान कर रही है जिसके लिए वो एक्टर आमिर खान से मिलकर कुछ डिसकस करना चाहते हैं। बिल गेट्स ने लिखा है मैंने सुना है कि बच्चों के पोषण के लिए यूनिसेफ एंबेसर के रुप में उन्होंने काम किया है। मैंने उनका टीवी शो सत्यमेव जयते के बारे में भी सुना है। जो भारत में समस्याओं पर फोकस करके बना था। इस टीवी शो के जरिये आमिर खान ने देश में मौजूद कुछ गंभीर मुद्दों को उठाया था।

बिल गेट्स ने साथ ही ये भी लिखा है कि आमिर खान अगर उनसे मिलकर इन बातों पर डिसकस करेंगे तो ये बहुत अच्छा होगा। ज्ञात हो कि आमिर खान ने पिछले साल रियैलिटी शो सत्यमेव जयते के चलते भारत में काफी पॉपुलैरिटी बटोरी थी।

आइये सत्यमेव जयते की कुछ यादें ताजा करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X