..................... Bilal Abbas Khan- Durefishan Saleem are reportedly performing Hajj together, know the truth - Hindi Filmibeat

बिलाल अब्बास खान और दुरेफिशन सलीम साथ कर रहे हैं हज? तस्वीरों ने हिलाया इंटरनेट, सच्चाई जानकर..

Bilal Abbas and Durefishan Hajj: बिलाल अब्बास खान और दुरेफिशन सलीम पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री के बहुत बड़े नाम हैं। इन दोनों को इंडिया में भी काफी पसंद किया जाता है और ड्रामे देखे जाते हैं।

Bilal Abbas and Durefishan

अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की खबरें आती हैं लेकिन इस वक्त उनको लेकर जो सामने आया है वो हैरान करने के लिए काफी है। कुछ इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और दावा किया जा रहा है कि दोनों एक साथ हज करने के लिए गए हैं।

Also Read
बैन होने के बाद पहली बार दिखे रणवीर सिंह, चेहरा छिपाया और मीडिया किया पूरी तरह इग्नोर
बैन होने के बाद पहली बार दिखे रणवीर सिंह, चेहरा छिपाया और मीडिया किया पूरी तरह इग्नोर

बिलाल को सफेद कपड़े में देखा जा सकता है तो वहीं दुरेफिशन को भी मुस्कुराते हुए इस्लामिक कपड़ों में देखा जा सकता है। पाकिस्तानी पेज dekhlotv ने लिखा, ''बिलाल अब्बास खान और दुरेफिशन सलीम के हज करने की खबरें ऑनलाइन फैल रही हैं, जिसके चलते उनके प्रशंसक उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।''

Fact Check: क्या है इस खबर की हकीकत?

इन तस्वीरों और रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। पता चला है कि जो हज की तस्वीरें दोनों की एक साथ मक्का से सामने आ रही हैं वो पूरी तरह से फर्जी हैं और एआई जनरेटेड हैं। दोनों के हज को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही दोनों मक्का में एक साथ देखे गए हैं। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है और वो फर्जी तस्वीरें साझा करने वालों के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई बार अवॉर्ड शो में दुरेफिशन और बिलाल अब्बास की बॉडिंग को हवा मिली है लेकिन ये ऑफिशियल नहीं पता चल पाया है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। दोनों ने एक साथ सीरियल इश्क मुर्शिद में काम किया था और तब से ही दोनों का नाम साथ चल रहा है।

कमेंट्स कर हैं लोग

इस खबर के सामने आने के बाद लोग इंस्टाग्राम पेज पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''माशाल्लाह जोड़ी सलामत रहे।'' एक ने लिखा, ''फेक खबर है। एक ने लिखा, अफवाहें मत फैलाओ।'' एक का कहना था, ''वे एक साथ हज कैसे कर सकते हैं? वे एक-दूसरे के लिए नमहरम हैं। फर्जी तस्वीर।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: viral hajj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X