पर्दे पर बनेंगे अनिल अंबानी

इस फिल्म में चार पुमुख व्यक्तियों के जीवन को केन्द्र बनाया गया है। मंदिरा बेदी एक घरेलू महिला की भूमिका में है। समीर दत्तानी फुटबाल के एक खिलाड़ी बने है। पुरब कोहली गांव के व्यक्ति की भूमिका में है वही प्रशांत छैनानी एक कालेज के छात्र बने है जो कभी क्लास नही लेता है।
इन सबके अलावा सबसे अलग भूमिका में है विक्रम सलूजा जो कि व्यवसायी अनिल अंबानी की भूमिका को पर्दे पर साकार करेंगे। विक्रम ने अभी तक कुछ छोटे रोल ही पर्दे पर साकार किए है। लेकिन किसी भी रोल ने उन्हें पहचान दिलाने में कामयाबी नही पायी है।
सुत्रों के अनुसार फिल्म में अनिल के जीवन के उन पहलूओं को लिया गया है जब उनका वजन काफी बढ गया था और निवेशक उनके व्यवसाय में यह कहकर निवेश बंद कर रहे थे कि जो व्यक्ति अपने सेहत पर नियंत्रण नहीं रख सकता है वह कैसे किसी व्यवसाय को चला सकता है।
फिल्म जल्दी ही बनकर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











