..................... Bikini is a only Beautiful dress for me said Boss Actress Aditi Rao Hydari - Hindi Filmibeat

अदिति ने पूछा..मेरी बिकनी पर हंगामा क्यों बरपा?

इन दिनों टीवी चैनलों पर जोरदार ढंग से खिलाड़ी अक्षय कुमार के प्रोमो को दिखाया जा रहा है। फिल्म के प्रोमो में अक्षय कुमार के ढिशूम-ढिशूम और हिरोईन अदिति के टू पीस वाले बिकनी के सिवाय और कुछ है ही नहीं। जिस पर की काफी बातें हो रही है। इन बातों से तंग आकर अदिति ने कहा कि प्लीज मुझे बक्श दो। मेरी बिकनी को लेकर इतना बवाल क्यों मचाया जा रहा है।

गुरुवार को एक कॉलेज में फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचीं 34 वर्षीया अदिति ने कहा, "वास्तव में बिकिनी सिर्फ एक कपड़ा है जिसे कि स्विमिंग के वक्त पहना जाता है, अब आप तैराकी करते हुए साड़ी और गाउन तो नहीं पहन सकते हैं ना। यह सिर्फ एक परिधान है, एक खूबसूरत पोशाक है। यदि कोई लड़की अपनी सेक्सी बॉडी को बिकनी में दिखाती है तो इसमें गलत क्या है। यह तो उसका हक है और रही बात मेरी तो मैं तो बचपन से ही बिकनी पहन रही हूं इसलिए मुझे नहीं लगता है कि इस टॉपिक पर बात करनी चाहिए।

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म बॉस में अक्षय कुमार के साथ अदिति राव हैदरी नजर आयेंगी। फिल्म के निर्देशक एंथनी डीसूजा हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के इंट्रो को अमिताभ बच्चन अपना वाइस ओवर देंगे। फिल्म काफी महंगी है और लंबे अरसे के बाद जोखिम भरे स्टंट लेकर अक्षय कुमार आपके सामने होंगे। फिल्म को प्रोमो को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X