Bijli Song Teaser- कियारा आडवाणी और विकी कौशल ने गिराई बिजली, रिलीज हुआ गाने का टीजर!

गोविंदा नाम मेरा... विकी कौशल और कियारा आडवाणी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है और लगातार मेहनत कर रहे हैं। फिल्म बन चुकी है, फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब फिल्म रिलीज होगी। इस वक्त फिल्म से एक धमाकेदार गाने का टीजर रिलीज किया गया है जिसका टाइटल बिजली है। जी हां, कियारा आडवाणी इस गाने में अपनी अदाओं से बिजली गिराती नजर आएंगी जबकि विकी कौशल भी अपने अतरंगी अवतार से खबरों का हिस्सा है।
इस गाने का टीजर पोस्ट करते हुए विकी कौशल ने लिखा है, ''बिजली गिराने के लिए तैयार हो जाओ! इस शुक्रवार सुबह 11 बजे इस सीजन का नया धमाकेदार गाना बिजली आउट हो रहा है।'' इसके बाद फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
इसके अलावा कियारा आडवाणी ने इस गाने का टीजर पोस्ट करते हुए लिखा है, ''अपना जादू बरसाने आ रही है कोल्हापुर की बिजली।'' इसके साथ कियारा आडवाणी ने कई लोगों को टैग किया है।
उनके फैंस कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि वो शानदार लग रहीं हैं। विकी कौशल और कियारा आडवाणी के अलावा इस फिल्म में भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं और फिल्म के लिए उन्होने काफी मेहनत किया है।
इस फिल्म को शशांक खेतान बना रहे हैं और इसके पहले भी उन्होने कुछ शानदार फिल्म बनाई है। वर्कफ्रंट पर कियारा आडवाणी कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं और फैंस उनके प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैँ। बात करें विकी कौशल की तो अगला साल उनके लिए कमाल का होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











