बिहार में परीक्षा खत्म होते ही छात्रों ने किया भोजपुरी गाने पर डांस, एडमिट कार्ड पकड़ काटा बवाल, देखें VIDEO

Bihari student dance on Bhojpuri song: यूं तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी कोई डांस करके लोगों को इंप्रेस करता है तो कभी कोई गाना गाकर। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर स्कूल के छात्रों का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है।
परीक्षा खत्म होते ही छात्रों ने किया डांस
दरअसल आरा में मैट्रिक के छात्रों ने परीक्षा खत्म होने का इस कदर जश्न मनाया कि हर कोई देखता ही रह गया। जैसे ही छात्रों की परीक्षा खत्म हुई तभी सैकड़ों छात्रों ने अपने परीक्षा का तनाव कम करने के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर निकल रही बारात में घुसकर डीजे पर बज रहे भोजपुरी गाने पर डांस करना शुरू कर दिया। शादी में तेज आवाज में बज रहे गाने छात्रों को बेहद पसंद आए और सभी ने जोश उत्साह के साथ शादी में रंग जमा दिया। वीडियो में जिस कदर छात्र डांस करते दिख रहे हैं उन्हें देखकर लग रहा है कि सभी परीक्षा खत्म होने से कितने खुश हैं।
बिहार में परीक्षा खत्म होते ही छात्रों ने किया भोजपुरी गाने पर डांस#Bihar #Dance #bhojpuri pic.twitter.com/02RLj7gwvt
— Deeksha Tripathi (@Deekshatripati) February 24, 2025
एडमिट कार्ड पकड़ काटा बवाल
बिन बुलाई शादी में घुसे छात्र सड़क के बीचों-बीच एडमिट कार्ड हाथ में पकड़े धड़ल्ले से डांस करते दिख रहे हैं। छात्रों का ताबड़तोड़ डांस देख शादी में आए बाराती ही नहीं बल्कि सड़क से निकल गए राहगीर भी रुककर छात्रों का डांस देखने लगे। वहीं कई मौजूदा लोगों ने छात्रों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया बता दें कि छात्रों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी छात्र एडमिट कार्ड को नचाकर डांस कर रहे हैं तो कभी छात्र ठुमके लगाते दिख रहे हैं। छात्रों का डांस सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











