लड़के का ज्ञान देख आप भी पीट लेंगे सिर- अक्षय कुमार, धोनी और निरहुआ को बताया स्वतंत्रता सेनानी, Video

सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जिसपर आपको गुस्से का साथ साथ हंसी भी आती है। कई बार कुछ ऐसा होता है जो कि आपको हैरान भी करता है और कुछ खीज भी होती है। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि 15 अगस्त के दौरान का है।
इस वीडियो में एक लड़के हाथ में तिरंगा होता है लेकिन जब उससे स्वतंत्रता सेनानियों के बार में पूछा जाता है तो वो ऐसा जवाब देता है जिसको सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। रिपोर्टर ने इस लड़के से 5 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पूछे थे। हालांकि लड़के ने जवाब देते हुए फिल्म स्टार्स और क्रिकेटर के नाम लिए।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्टर ने लड़के से पूछा की पांच स्वतंत्रता सेनानियों में पहला स्वतंत्रता सेनानी कौन है? लड़क ने कहा, अक्षय कुमार। इसके बाद लड़के ने चार नाम और लिए और इसमें महेंद्र सिंह धोनी, सनी देओल, निरहुआ और खेसारी लाल यादव शामिल हैं। जैसे ही लड़के का ये वीडियो वायरल हुआ लोग सोशल मीडिया पर भड़क गए।
इसके साथ ही लोग शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़ा कर रहे है। लोगों का कहना है कि इतिहास इस तरह से नहीं पढ़ाया जाता है जो कि बच्चों को कुछ सिखा सके।
लोग इसको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैँ। बता दें कि सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ जाते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं।
हालांकि किसी सितारे की तरफ से इस वीडियो पर रिएक्शन नहीं आय़ा है लेकिन इतना तय है कि जो भी ये वीडियो देखेगा वो बिना हंसे नहीं रह पाएगा। हालांकि ये लड़का बिहार में कहां से है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं है। लेकिन इतना तय है कि ये वीडियो वायरल होता रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications