मुंबई पुलिस ने पलटा पासा, बिहार पुलिस का ऑफिसर 14 दिन के क्वारंटीन, भड़कीं सुशांत की बहन
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस पर बढ़ता शक कम होता नहीं दिख रहा है। बिहार पुलिस इस केस की छानबीन करने मुंबई पहुंची थी और अब उन्हें लीड करने के लिए बिहार पुलिस के एक अधिकारी आज मुंबई पहुंचे।
Recommended Video
लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर, मीडिया से बातचीत करने के बाद अब पुलिस ऑफिसर विनय तिवारी को BMC ने होम क्वारंटीन कर दिया है।

इसका मतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की छानबीन करने पहुंचे ऑफिसर अब 14 दिन तक अपने घर से बाहर ही नहीं निकल सकते हैं। उन्हें IPS हॉस्टल में रूकने की अनुमति नहीं दी गई।
इसके बाद विनय तिवारी ने खुद अपने रहने का इंतज़ाम किया। जबकि अब मुंबई में किसी को क्वारंटीन नहीं किया जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इस पर अपनी टिप्पणी दी है।
श्वेता ने ट्वीट करते हुए लिखा - क्या ये सच में हो रहा है? एक ऑफिसर, जो ड्यूटी पर है, उसे 14 दिन क्वारंटीन कर दिया जाता है? साथ ही श्वेता ने सुशांत के लिए न्याय मांगा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
