बिहार पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से डॉक्टरों का इनकार! दिल बेचारा टीम से पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत ने निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा हो चुका है। मुंबई पुलिस के बाद बिहार पुलिस की भी इस मामले में एंट्री हो चुकी है। जहां मुंबई पुलिस अबतक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है तो वहीं बिहार पुलिस में मायानगरी मुंबई पहुंच चुकी है। जहां वह रिया चक्रवर्ती से लेकर बैंक स्टेटमेंट और सुशांत से जुड़ी एक एक डिटेल को खंगाल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के सूत्रों के हवाले से खबरें सामने आ रही है कि सुशांत केस में बिहार पुलिस ने कपूर अस्पताल से एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी। बिहार पुलिस कपूर अस्पताल पहुंची तो लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। बिहार पुलिस को अस्पताल की तरफ से जानकारी नहीं दी गई।
वहीं अब ये भी नई डिटेल सामने आ रही है कि बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा टीम से भी पूछताछ करेगी। मुकेश छाबरा और संजना संघी के बयान बिहार पुलिस दर्ज कर सकती है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार भी टीम से पूछताछ कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications