सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा अपडेट, बिहार सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र से सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई (केद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) जांच की सिफारिश करने जा रही है। मंगलवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से बात करके सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं बिहार की जनता और विपक्ष भी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इन सभी मांगों को देखते हुए नीतीश सरकार ने केंद्र से ये सिफारिश की है।
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से, बिहार सरकार आज शाम तक कागजी कार्रवाई कर जल्द ही सीबीआई जांच की अनुशंसा करेगी। इससे जुड़ा जल्द ही बिहार सरकार नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। बता दें इससे पहले नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि पुलिस अपना काम कर रही है और अगर सुशांत के पिता सीबीआई जांच की मांग करते हैं तो वह इस मामले में सिफारिश जरूर करेंगे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











