सुशांत सिंह राजपूत की मौत कहीं मुंबई के ताकतवर लोगों की मिलीभगत तो नहीं है- बिहार मंत्री
सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर कई अहम जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती की कॅाल डिटेल सामने आयी है। कई चैनल इस डिटेल के आधार पर बता रहे हैं कि रिया ने बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से फोन पर कई बार संपर्क किया था। इसके अनुसार डीसीपी और रिया के बीच चार फोन कॅाल्स और एक एसएमएस किए गए थे।
बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। संजय झा ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मुंबई पुलिस के एक सीनियर आईपीएस ऑफिसर के सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य संदिग्ध के संपर्क में रहने का चौंकाने वाला खुलासा।

जिस तरह से चीजें सामने आ रही हैं, मुंबई के ताकतवर लोगों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है। गहरी साजिश लगती है! सत्य की जीत होनी चाहिए।
गौरतलब है कि इससे पहले बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का भी बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस में से किसी की मदद मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications