"महाराष्ट्र पुलिस अंडरवर्ल्ड के इशारे पर कर रही काम" सुशांत मामले पर बिहार के पूर्व CM
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस पर राजनेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। बिहार सरकार से लेकर महाराष्ट्र सरकार भी आपस में टकराती नजर आ रही हैं। वहीं बीजेपी और कांग्रेस के तीखे बयान भी सामने आ रहे हैं। नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी हैं। ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच दिल्ली के नामी एम्स अस्पताल से करवानी चाहिए।
इतना ही नहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र पुलिस अंडरवर्ल्ड के इशारे पर काम कर रही है। सुशांत की पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट के बारे में सच तभी सामने आएगा जब दिल्ली के एम्स से जांच होगी। बता दें इससे पहले बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से लेकर चिराग पासवान भी बिहार सरकार से सीबीआई जांच के लिए कह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











